फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों ने की दुबई से आए युवक की स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकों ने की दुबई से आए युवक की स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक के दुबई से आने की खबर पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहले तो स्वास्थ्य विभाग ने मामले को हलके में लिया परंतु बाद में एसडीएम ने संज्ञान लिया तो स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची तथा आवश्यक उपाय किए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दुबई में काम करने वाला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक रविवार की दोपहर को गांव लौटा तो उसके घर उससे मिलने वाले लोगों का तांता लग गया। परंतु कुछ ही देर बाद कोरोना वायरस के डर से लोग युवक से दूर होने लगे। युवक के दुबई से लौटने की खबर जैसे ही पुलिस को लगी तो चौकी प्रभारी ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी, परंतु विभाग ने इसको हलके में लिया। इसके बाद एसडीएम ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग से डा ओमबीर सिंह, चौकी प्रभारी प्रभारी नरेश सिंह रात करीब 10 बजे अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे तथा युवक से बातचीत करने के बाद युवक के घर व आसपास कीटनाशक दवा का छिड़काव करवाया। डा. ओमबीर सिंह ने बताया कि जांच में युवक स्वस्थ पाया गया है। युवक को 14 दिन के लिए उसके घर में ही रहने को कहा गया है। परिवार के लोगों को हिदायत दी गई है कि युवक से तीन मीटर की दूरी बनाए रखे। उन्होंने बताया कि युवक का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। इसके अलावा डा ओमबीर सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व क्षेत्र के एक अन्य गांव में भी एक व्यक्ति इंग्लैंड से आया था, विभाग की टीम गांव पहुंची तो मालूम हुआ कि व्यक्ति पंजाब चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें