ग्रामीणों से चाइनीज सामान के बहिष्कार की अपील करते पूर्व प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लाला किशनचंद राजकीय महाविद्यालय में एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुष्प रंगोली सजाई गई। महाविद्यालय परिसर में दीये जलाए गए।
दीपावली के अवसर पर चाइनीज सामान का प्रयोग न करने का संकल्प दोहराया गया। डॉ. अमित ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। याचना त्यागी, सचिन गौतम, आकांक्षा बैथवार, संजीव कुमार और वर्तिका आदि रहे।
चीन निर्मित सामान के बहिष्कार की अपील
गंगोह। कोतवाली के गांव महंगी में भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान रामकुमार वर्मा द्वारा नुक्कड़ सभाएं कर ग्रामीणों से चीनी सामान के बहिष्कार की अपील की गई।
इस दौरान यशपाल कौरी, रोबिन, गुरविंदर, संजू कोरी, काका सैनी, कंवरपाल सैनी आदि वक्ताओं ने ग्रामीणों को बताया कि चीन भारत के खिलाफ पाकिस्तान की मदद कर रहा है। दूसरी और हम उसका सामान खरीदकर उसे आर्थिक रूप से मजबूत और अपने देश को कमजोर कर रहे हैं।
उन्होंने देश और सेना के सम्मान एवं स्वदेशी सामान को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को चीन से आयातित सामान ना खरीदने और स्वदेशी सामान का प्रयोग करने की अपील की गई।