फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Thu, 27 Oct 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतियोगिता में दौड़ लगाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से बुधवार को डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14वीं जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गई। स्पर्धाओं में खुद केे साबित करने के लिए खिलाड़ियों ने दम दिखाया। 
विज्ञापन


   प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री और संघ अध्यक्ष संजय गर्ग रहे। 600 मीटर दौड़ में विशाल पहले, आशीष दूसरे और सुमित तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 आयु वर्ग की लंबी कूद में अरुण, आधार सिंह और पारस राणा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं की 600 मीटर दौड़ में ज्योति ने पहला, स्वाति ने दूसरा और प्राची ने तीसरा स्थान हासिल किया।

लंबी कूद में वंशिका पहले, शीतल दूसरे और नेहा तीसरे स्थान पर रही। अंडर-16 आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ में आशीष चौधरी ने पहला, सक्षम ने दूसरा और फरमान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एक हजार मीटर दौड़ में गुड्डू पहले, शुभम दूसरे और नमन तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में अमन, शाबाज और विशू क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में सचिन कुमार ने पहला, लविश ने दूसरा और जितेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन


बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में दीपिका ने पहला, रुमा पाल ने दूसरा और मिजरा खान ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में हर्षिता पहले, प्रीति दूसरे और विपुल तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में काजल पहले, अंजुम दूसरे और काजल कस्तूरबा तीसरे स्थान पर रही।

अंडर-14 की 100 मीटर दौड़ में सौरभ ने पहला, विशाल ने दूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में आकाश पहले, शरद दूसरे और अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान डॉ. एके गुप्ता, यशपाल सिंह पुंडीर, गुलाब सिंह राणा, लाल धर्मेंद्र प्रताप, स्टेडियम कोच संदीप रंधावा, रुबिका नेगी, ईश्वरपाल सिंह, संदीप पुंडीर, राकेश कुमार, रामशरण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें