फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशु की न करें कुर्बानी, गाइडलाइन का करें पालन : मौलवी फरीद

Wed, 27 May 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ईद-उल-अजहा(बकरीद) की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी बीच मुस्लिम धर्मगुरु धर्मावलंबियों से अपील भी कर रहे हैं। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करें।
विज्ञापन


उन्होंने अपील करते हुए कहा कि समाज के लोग सकारी गाइडलाइन का पालन करें। सार्वजनिक स्थलों पर नमाज को अदा न करें। सरकार द्वारा जिन पशुओं की कुर्बानी प्रतिबंधित हैं। उन्हें कुर्बान न करें। कुर्बानी के बाद अवशेषों को इधर-उधर न फेंके। उन्होंने बताया कि जामा मस्जिद में नमाज सुबह साढ़े बजे अदा की जाएगी। अंबाला रोड स्थित ईदगाह में नमाज सुबह आठ बजे होगी। यदि ईदगाह या मस्जिद में जगह न रहें तो अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़े। सभी लोग पर्व पर आपसी भाईचारों को बनाए रखे।
विज्ञापन


- महानगर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज का समय
क्रमांक-स्थान / मस्जिद का नाम-समय(सुबह)

1-ईदगाह, अंबाला रोड-8:00

2-जामा मस्जिद, काली चौक फव्वारा, शाहिद गंज-6:30

3-मस्जिद अनार वाली, मोरगंज-5:40

4-मस्जिद अंसारियान, शाहदरा-5:45

5-मोती मस्जिद, नई बस्ती चकरोता रोड-5:45

6-मस्जिद हाजी इंद्रन वाली, दीपियान-6:00

7-मदरसा मजाहिर उलूम (जदीद)-6:15

8-नई मस्जिद, दीपियान-6:30

9-मदरसा मजाहिर उलूम (वक्फ)-6:30

10-मस्जिद ईदों शाह, कंबोह कटरा-6:30

11-मस्जिद धानढार-6:45

12-मस्जिद जोगियान, शाहदरा-7:00

13-मस्जिद पत्थर, मदरसा मोहल्ला मुफ्ती-6:00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें