भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने विधानसभा चुनाव में जनपद की चार सीटों पर पार्टी को मिली जीत का श्रेय सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को दिया। कहा कि नवनिर्वाचित विधायक पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से तालमेल कर कार्य करें और अनावश्यक रूप से गाड़ियों पर झंडे न लगाएं। पदों के दुरुपयोग पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
चकराता रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि जनता की भावनाओं के अनुरूप कार्य किया जाएगा। जनपद में प्राथमिकता के आधार पर विकास कराया जाएगा। उन्होंने पद एवं झंडे का दुरुपयोग करने वाले सभी लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि अपनी गाड़ियों पर वरिष्ठ नेता लिखकर झंडे का दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति स्वयं ही नेम प्लेट और झंडा उतार लें।
बैठक में जिला महामंत्री किरत, जिला मंत्री संजय राणा, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, आनंद राणा, नीरज गुप्ता, जिला मंत्री अजय शर्मा, सोनेंद्र राणा, जसवंत सिंह, संजीव शर्मा, मानवीर सिंह, रणधीर चौहान, चरण सिंह सैनी, महेंद्र सैनी, गजराज राणा, बिजेंद्र जाट, नक्षत्र सिंह, गौरव राणा, सिद्धार्थ सैनी, पद्म लुण्ढा, बीघराम धीमान, अजय शर्मा, मुकेश राणा, नरेंद्र बंसल, अनुज राठी, बिजेंद्र जंधेडी, इंद्रेश त्यागी, चरण सिंह, दीपक सैनी, साहब सिंह, दिनेश त्यागी, साहब सिंह सैनी, राजकुमार खेड़ी, सुशील कांबोज, सुरेश शर्मा, रवि पुंडीर, अतुल फंदपुरी आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री प्रमोद कौशिक ने किया।