फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिल रहा डीजल, बंद हो गई 108 सेवा

Fri, 05 May 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सीएचसी में खड़ी 108 सेवा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में पूर्व की सपा सरकार द्वारा प्रदेश में आपात काल में तुरंत एंबुलेंस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई 108 सेवा दम तोड़ती नजर आ रही है। सीएचसी बेहट में तैनात की गई दोनों एंबुलेंस डीजल उपलब्ध नहीं होने के कारण पिछले एक हफ्ते सीएचसी परिसर में शोपीस बनकर खड़ी है। 
विज्ञापन


14 सितंबर 2012 में जब यह सेवा शुरू की गई थी, तब बेहट सीएचसी को दो एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई थी। अभी तक इस सेवा का समय से लोगों को लाभ मिलता रहा, लेकिन पिछले एक हफ्ते से दोनों एंबुलेंस को उनके स्टाफ ने सीएचसी परिसर में खड़ा कर दिया।

एंबुलेंस के स्टाफ ने बताया कि डीजल के लिए बजट नहीं मिल पाने से यह स्थिति हुई है। पेट्रोल पंपों का उधार अधिक होने पर उन्होंने डीजल देना बंद कर दिया है। वह विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में लिखित में अवगत करा चुके हैं। 
विज्ञापन


उधर, एंबुलेंस सेवा बंद होने से मरीज हलकान है। सीएचसी में भर्ती चाटकी निवासी अस्थमा से पीड़ित शीला को हालत बिगड़ने पर उसके परिजनों ने बुधवार को सीएचसी में भर्ती कराया था।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन एंबुलेंस नहीं मिल पाने से वह शाम तक सीएचसी में ही रही। उसके बेटे ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते वह किराए पर प्राइवेट एंबुलेंस लाने में भी समर्थ नहीं है।

फैजाबाद की रीना को उसके परिजनों ने जख्मी हालत में सीएचसी में भर्ती कराया था। उसकी ब्लीडिंग नहीं रुक पा रही थी। उसे मवेशी ने सींग मारकर बुरी तरह जख्मी कर रखा था। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते उसे भी रेफर किया था। 

लेकिन वह भी सुबह से लेकर दोपहर बाद तक सीएचसी में तड़फती रही। बाद में पुवारंका सीएचसी से 108 एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें