घरों से बाहर मत आओ, कोरोना को भगाओ
सहारनपुर/ देवबंद। जिले के देहात में रमजान माह के मद्देनजर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की अगुवाई में जवानों ने फ्लैग मार्ग निकाला। देवबंद में पुलिसकर्मियों पर लोगों ने घरों की छतों से की पुष्पवर्षा की।
देवबंद में एसपी देहात विद्यासागर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के हॉट स्पॉट क्षेत्रों में सायरन बजाकर फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने माइक से एनाउंसमेंट कर लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए कोरोना को भगाने का संदेश दिया। मंजनू वाला रोड, शास्त्री चौक, एमबीडी चौक, मित्तर सैन चौक, हनुमान चौक समेत प्रमुख स्थानों पर महिलाओं व बच्चों ने अपनी घरों की छतों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए पुलिस के ऊपर पुष्प वर्षा भी की। इसमें प्रभारी निरीक्षक यज्ञ दत्त शर्मा, एस आई ज्ञानेंद्र सिरोही, इंस्पेक्टर संजय सिंह, धीरेंद्र चौधरी, करुणा चौधरी, रोबिन मलिक रहे।
गंगोह में एसडीएम पूरन सिंह राणा और सीओ अजेय शर्मा के नेतृत्व में आरएएफ के जवानों ने नगर में फ्लैग मार्च किया। रमजान माह को दृष्टिगत रख सभी से अपने अपने घरों में नमाज अदा करने हेतु आवश्यक निर्देश देने के साथ ही चेतावनी दी यदि किसी ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया तो कड़ी कार्रवाई होगी। इसमें कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह, एसआई विनीत मलिक, नगर पालिका ईओ कृष्णा मुरारी रहे। इसके साथ ही गागलहेडी में सीओ चंद्रपाल शर्मा, एसओ भानु प्रताप, बड़गांव में संजीव कुमार की अगुवाई में फ्लैग मार्च किया।
सहारनपुर में फ्लैग मार्च करते अर्ध सैनिक बलों के जवान- फोटो : SAHARANPUR
देवबंद में फ्लैग मार्च करते अर्ध सैनिक बलों के जवान- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर के गागलहेड़ी में सीओ सदर की अगुवाई फ्लैग मार्च करते पुलिस और पीएसी के जवान- फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव में एसओ संजीव कुमार की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकालते पुलिसकर्मी- फोटो : SAHARANPUR