बेहट के गांव उसंड़ के पास गंगरोह नदी से हुए कटाव का निरीक्षण करते डीएम-एसएसपी
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। गांगराव नदी में आए पानी से उसंड के पास रपटे पर हुए भूमि के कटाव का डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि नदी के पानी से उनकी उपजाऊ भूमि एवं शमशान घाट का रास्ता ध्वस्त हो गया है।
मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे डीएम अखिलेश सिंह एवं एसएसपी डॉ. एस चनप्पा तहसील मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद डीएम और एसएसपी ने मिर्जापुर स्थित ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड 19 अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां से उनका काफिला उसंड- पठानपुरा मार्ग पर पिछले वर्ष बनाए गए रपटे पर निरीक्षण के लिए पहुंचा। ग्रामीण राकेश कांबोज, वेदपाल कांबोज, रमेश चंद, अनिल, योगेश गुप्ता, जगमाल सिंह, आशीष, जतीन, नीतीश, संजय कांबोज तौकीर अहमद, चरण सिंह आदि ने डीएम को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि पठानपूरा- उसंड मार्ग पर पिछले वर्ष गांगराव नदी पर रपटे का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि रपटे का निर्माण सही तरीके से नही किया गया है। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते गांगराव नदी में आए पानी के तेज बहाव से उनके शमशान घाट का रास्ता ध्वस्त होने के साथ ही कृषि रकबे का भी कटाव हो रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से श्मशान के रास्ते के निर्माण की मांग की गई। जिस पर डीएम ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
बेहट के गांव उसंड़ के पास गंगरोह नदी से हुए कटाव का निरीक्षण करते डीएम-एसएसपी- फोटो : SAHARANPUR