फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने झबरेडा भेजी टीम, मंगाई 6.7 एमटी ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तराखंड के झबरेड़ा स्थित प्लांट से ऑक्सीजन मंगाने के लिए जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार सुबह टीम को रवाना किया। इसके बाद 6.7 मीट्रिक टन ऑक्सीजन जिले में पहुंची। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह का कहना है कि ऑक्सीजन की जिले में कमी न होने पाए, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। हालांकि झबरेड़ा स्थित प्लांट से तीन राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है, इसी कारण जितना उत्पादन हो रहा है, उसी अनुपात में ऑक्सीजन मिल रही है।
विज्ञापन

जिले में कोविड के सरकारी अस्पतालों के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों का उपचार चल रहा है। जो मरीज वेंटिलेटर पर हैं या जिनका ऑक्सीजन स्तर 94 से कम हो रहा है, उन्हें ऑक्सीजन की दरकार है। इसके चलते प्रतिदिन ऑक्सीजन की मांग बढ़ रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ही 350 ऑक्सीजन सिलिंडर तक की खपत हो रही है।
इसी को देखते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बृहस्पतिवार सुबह सहारनपुर से एक टीम को झबरेडा स्थित प्लांट पर भेजा। वहां के अधिकारियों से फोन पर भी वार्ता की, जिसके बाद 6.7 मीट्रिक टन ऑक्सीजन जिले के लिए आई। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि सहारनपुर जिले में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होने दी जाएगी, हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है तथा झबरेडा प्लांट से ऑक्सीजन मंगाने के अलावा बीएचईएल से भी ऑक्सीजन मंगाई जा रही है। उनका कहना है कि लोग बेवजह ऑक्सीजन सिलिंडर अपने घरों में ना रखें, ताकि जिन्हें इस समय ऑक्सीजन की बेहद आवश्यकता है, उन्हें समय पर मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें