फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पौधारोपण कर किया महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
पौधारोपण कर वृक्षारोपण महोत्सव का किया शुभारम्भ जिलाधिकारी अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
डीएम ने पौधरोपण कर किया महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपकर पौधरोपण महोत्सव का शुभारंभ किया। मुुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने भी मौलश्री का पौधा रोपा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार जनपद में 45.92 लाख पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में पौधरोपण महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार जनपद में 45.92 लाख पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें वन विभाग का 12.50 लाख और अन्य विभागों के लिए 33.42 लाख पौध रोपने का लक्ष्य शामिल है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के लिए स्थल का चयन हो चुका है। पौधरोपण कार्यक्रम सात जुलाई तक चलेगा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग लिया जाएगा। साथ ही समस्त सरकारी, गैर सरकारी संस्थाएं, सिविल सोसाइटी, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, रोटरी क्लब, लॉयनेस क्लब, ईको क्लब, व्यापार मंडलों, किसान उत्पादक संगठन आदि की सहभागिता भी रहेगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर अर्चना द्विवेदी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ईश्वरचंद्र, अपर नगर आयुक्त राजेश यादव, प्रभागीय वनाधिकारी श्वेता सैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें