फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का अभिनंदन किया

Sun, 05 Jun 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
छुटमलपुर के मंडी यार्ड में सम्मान समारोह को संबोधित करते डीएम पवन कुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 नवीन मंडी स्थल पर शनिवार को आढ़तियां एसोसिएशन के तत्वावधान में डीएम पवन कुमार और उपनिदेशक मंडी नरेंद्र मलिक का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर डीएम के समक्ष आढ़तियों के साथ ही अन्य ग्रामीणों ने भी समस्याएं उठाई।इनके निदान के लिए अधीनस्थों केे निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


रसूलपुर कलां स्थित नवनिर्मित मंडी यार्ड में दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे उन्होंने कहा कि किसान और आढ़ती अपने संयुक्त प्रयास से इस मंडी को प्रदेश की अव्वल मंडी का दर्जा दिलाने का काम करें।

इस मौके पर आढ़तियां एसोसिएशन की तरफ से विभिन्न मांगों से संबंधित मांग पत्र पर उन्होंने बोली राशि को तत्काल 50 फीसदी के बजाए 25 फीसदी जमा कराने और मुजफ्फराबाद उप मंडी स्थल को बंद कराने की मांग को छोड़ कर सभी मांगें पूरी कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


थलों के आवंटन के लिए भी उन्होंने डीडी प्रशासन मंडी को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। 
रसूलपुर के ग्रामीणों द्वारा मंडी में औने पौने दामों जमीन जाने के बाद अपनी व्यथा सुनाते हुए मंडी में जगह आवंटित करने की मांग रखी।

जिस पर डीएम ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा भी जल्द खुलवाने की बात कही। आढ़तियां एसोसिएशन की तरफ से अध्यक्ष राव ताहिर पुंडीर, विनोद बंसल, पवन सिंघल, तिलकराज सैनी, विकास गुप्ता, नवीन चौधरी, अहसान कुरैशी, असलम प्रधान, मोहसीन, विमल चौहान, साजिद प्रधान,

अकरम अंसारी, राव नाजिम, सुहैल अंसारी, रकम कश्यप आदि ने डीएम और डीडी मंडी के साथ ही सचिव नरेंद्र सिंह एवं राजपाल सिंह का स्वागत किया। अध्यक्षता विनोद बंसल और संचालन विकास गुप्ता ने किया। ग्रामीणों ने बीस घंटे बिजली आपूर्ति की मांग डीएम से की। 

अमर उजाला को सराहा 
छुटमलपुर। मंडी यार्ड में दुकान आवंटन प्रक्रिया को संपन्न कराने के डीएम के निर्देश के बाद जल्द ही छुटमलपुर के बाजारों से मंडी शिफ्ट हो जाएगी। बता दें कि दो साल से दस करोड़ रुपये की लागत से बनी उक्त मंडी वीरान पड़ी थी।

अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से इस प्रकरण को कई बार प्रकाशित किया गया। आढ़ती खुले में देहरादून हाईवे और रुड़की मार्ग पर दोनों तरफ फुटपाथ पर व्यापार करने के लिए मजबूर थे।

इस कारण आए दिन जाम लगता है। इससे मद्देनजर अफसरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवंटन प्रक्रिया को शुरू कराया। इसके लिए विकास गुप्ता, अकरम अंसारी, अंकित गोयल, शाहिद कुरैशी, नाजिम राव आदि ने कई बार प्रमुखता से प्रकाशित करने पर अमर उजाला का आभार जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें