फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: समाधान दिवस से गैरहाजिर अफसरों पर डीएम सख्त, वेतन रोकने के निर्देश

Tue, 18 Aug 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट/नकुड़। बेहट तहसील में सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण महज कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर स्थलीय निरीक्षण और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर वास्तविक समाधान कराया जाए। उन्होंने समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। उधर नकुड़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राम भरोस सारण ने समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर प्रार्थना पत्रों को स्वयं देखा। समाधान दिवस में कुल 61 शिकायतें दर्ज कराई गई। इनमें राजस्व की 36, पुलिस की नौ, विद्युत की पांच, जल निगम की चार, विकास विभाग की दो, जबकि आबकारी, सिंचाई, आपूर्ति, लोक निर्माण विभाग व नगर पंचायत की एक-एक शिकायत शामिल रही। दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के लिए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण और समय से निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। निर्धारित समय-सीमा का हर हाल में पालन हो और शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिले। भूमि विवादों के मामलों में संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसएसपी अभिनंदन ने पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सीडीओ सुमित राजेश महाजन, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, एसडीएम बेहट विकास कुमार पांडेय, पीडी डीआरडीए प्रणय कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



नकुड़ के संपूर्ण समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राम भरोस सारण आईएएस व एसडीएम निधि भारद्वाज ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। बीडीओ सरसावा का पदभार संभाल रहे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने क्षेत्र पंचायत के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को ग्रामीण क्षेत्र में बारिश के कारण हुए जलभराव की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने के निर्देश दिए। एसडीएम निधि भारद्वाज ने राजस्व कर्मचारियों को सरकारी रास्तों व तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान समाधान दिवस में कुल 32 शिकायतें दर्ज हुए। किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। सीओ पवन कुमार, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सक्सेना, नायब तहसीलदार विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें