सहारनपुर। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने कंपनी बाग में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
रविवार को डीएम और एसएसपी चकराता मार्ग स्थित कंपनी बाग पहुुंचे। दोनों अधिकारियों ने कंपनी बाग का भ्रमण कर वहां पर सुरक्षा व्यवस्था देखी। एसएसपी ने संबंधित थाना पुलिस को सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए। डीएम ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए। करीब एक घंटा कंपनी बाग में रुकने के बाद दोनों अधिकारी लौट गए। संवाद
एसपी सिटी ने देखी मतदान केंद्र की व्यवस्था
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एसपी सिटी राजेश कुमार ने मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था देखी।
रविवार को एसपी सिटी राजेश कुमार ने थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में बनाए गए मतदान केंद्रों का जायजा लिया। सर्व प्रथम वह गांव हसनपुर के विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर गए। वहां पर सुरक्षा को लेकर थाना गागलहेड़ी पुलिस को दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्रामीणों से वार्ता की। इसके बाद इसी थाना क्षेत्र के अन्य मतदान केंद्रों का जायजा लिया। संवाद