फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने सुनी शिकायतें

विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह एवं एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील में जन-शिकायतों को सुना। इस मौके पर उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, अवैध कब्जे, पेंशन, राशन कार्ड आदि समस्याएं लेकर फरियादी पहुंचे। कुल 42 समस्याएं लेकिन मौके पर एक भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया है। इस दौरान क्षेत्र के गांव की महिला ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि डिलीवरी के नाम पर दबाव बना कर जिला चिकित्सालय के चिकित्सक ने आशा कार्यकर्ता की शह पर प्राइवेट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया। इसके बाद आपरेशन से डिलीवरी करा 18 हजार रुपये वसूल लिए। बाद में प्रसव पीड़िता की तबियत बिगड़ने पर उसकी जबरन छुट्टी कर दी गई। पीड़िता का जोलीग्रांट में उपचार चल रहा है। अधिकारियों ने जांच कर कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीडीओ प्रणय सिंह, सीएमओ डॉ.बीएस सोढ़ी, एसडीएम देवेंद्र पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें