सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बुधवार की रात थाना चिलकाना और कोतवाली बेहट क्षेत्र में ओवरलोड और खनन से लदे वाहनों की चेकिंग की। इसके साथ ही अनियमितता बरतने पर कार्रवाई निर्देेश दिए।
बुधवार की रात पहले जिलाधिकारी और एसएसपी ने थाना चिलकाना क्षेत्र में ओवरलोड और खनन से लदे वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान वहां के एसडीएम और थाना चिलकाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने बेहट पहुंचकर शाकंभरी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की। यहां भी एसडीएम और कोतवाली बेहट इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर रहे। डीएम व एसएसपी ने कहा कि ओवरलोड वाहनों को नियमित चेक किया जाए और इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा जिले भर में अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। वहीं, तीन दिन पूर्व भी पुलिस ने जिले में विशेष अभियान चलाकर 20 ओवरलोड वाहनों को सीज कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया था।