फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को शादी पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत दंपती में युवक के दिव्यांग होने की दशा में 15 हजार रुपये एवं युवती के दिव्यांग होने की दशा में 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपये धनराशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शादी के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम एवं 45 वर्ष से अधिक न हो। युवती की आयु 18 वर्ष से कम एवं 45 वर्ष से अधिक न हो। दंपती में कोई आयकर दाता न हो। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त दिव्यांग प्रमाण पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए। उनका विवाह गत वित्तीय वर्ष या वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुआ हो। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
महिला शिक्षक संघ ने डीएम को भेजा पत्र
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह ने डीएम को पत्र भेजकर बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों को मानदेय का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की है। अर्चना सिंह का कहना है कि मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा आकस्मिक अवकाश भी आवश्यकता के अनुसार लेने की छूट प्रदान की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें