फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में दिव्या तो 12वीं में अजय ने मारी बाजी 

Mon, 30 Apr 2018 12:28 AM IST
ब्यूराो, अमर उजाला/सहारनपुर
विज्ञापन
परीक्षा में सफलता पर खुशी मनाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में यूपी बोर्ड में दसवीं और 12वीं का परिणाम रविवार को एक साथ जारी हुआ। दसवीं में दिव्या ने 93.67 फीसदी अंकों के साथ जनपद में पहला और प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया, तो 12वीं में अजय कुमार को 90 फीसदी अंक हासिल हुए। दसवीं के टॉप 10 में लड़कियां तो 12वीं के टॉप 10 में लड़के हावी रहे।  
विज्ञापन


दसवीं में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की दिव्या ने 93.67 प्रतिशत अंकों के साथ न केवल जनपद टॉप किया, बल्कि प्रदेश में भी छठा स्थान हासिल कर जनपद, अपने कॉलेज और परिवार का नाम रोशन किया। दूसरे स्थान पर बीएसएसएस स्कूल बेहट की तुषार कुमार रहे।

उन्होंने 92.33 फीसदी अंक हासिल किए। 91.6 फीसदी अंकों के साथ पांच विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। इनमें आदर्श इंटर कॉलेज बड़गांव की छात्रा मैत्रेई, बीएसएचएस स्कूल बेहट के अंशुल गुप्ता और सौरभ कर्णवाल, सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्रा अमरीन तथा जय भारत इंटर कॉलेज पुवांरका की लक्ष्मी शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन


जनपद में दसवीं के टॉप 10 में छह लड़कियां और चार लड़के शामिल हैं। उधर, 12वीं में जनता इंटर कॉलेज अंबेहटा चांद के अजय कुमार 90 फीसदी अंकों के साथ जनपद में पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर आरएन विद्यापीठ इंटर कॉलेज की अनवी सिंघल रही, जिसने 89.6 फीसदी अंक प्राप्त किए।

तीसरे नंबर पर 89.2 फीसदी अंकों के साथ जनता इंटर कॉलेज नागल के अर्पित आत्रेय और एसआईएसवीएम इंटर कॉलेज गंगोह के अभिषेक संयुक्त रूप से रहे। 12वीं के टॉप 10 में सात लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं।  

सहारनपुर को प्रदेश में पांचवां स्थान  
सहारनपुर। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नकल विहीन होने के बावजूद सहारनपुर का परीक्षा परिणाम काफी बेहतर रहा। गत वर्ष सहारनपुर का दसवीं का परिणाम 78.66 फीसदी रहा था, जो इस बार 87.41 फीसदी पर पहुंच गया। पिछले वर्ष 12वीं का परिणाम 86.46 फीसदी रहा था, जो इस बार बढ़कर 88.94 फीसदी पर पहुंच गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें