फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम डैश बोर्ड पर मंडल की रैंकिंग न हो प्रभावित: मंडलायुक्त

Wed, 27 May 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा, कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा हुई। मंडलायुक्त ने वर्चुअली समीक्षा बैठक में तीनों जनपदों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडल की रैंकिंग प्रभावित न हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सी एवं डी रैंकिंग वाले विभाग सुधार के लिए सार्थक प्रयास करें। उन्होंने विभागों के प्रति सख्त नाराजगी जाहिर की। कहा कि सभी विभाग विकास कार्यों में प्राप्त रैंकिंग को उच्चतम की श्रेणी में लाए। उन्होंने विद्युत निगम को इस वर्ष कार्ययोजना में शामिल कार्यों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। किसानों को नियमानुसार खाद दी जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर कोई भी प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में न जाए। पोर्टल को अधिकारी स्वयं देखें। पर्यटन विभाग की योजनाओं के लिए अलग से बैठक करें। योजनाओं की प्रगति के लिए वास्तविक कार्य करें।मुख्यालय संबंधी प्रकरणों पर निरंतर पत्राचार एवं फालोअप लें।

कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए। कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। वर्चुअल बैठक में तीनों जिलों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें