फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य प्रतियोगिता के लिए मंडलीय जूडो टीम गठित

विज्ञापन
स्टेडियम में जूडो का ट्रायल देते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कानपुर में नौ से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाली प्रदेशीय जूनियर बालक एवं बालिका जूडो प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल में तीनों जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता की देखरेख में हुए ट्रायल में कड़ी स्पर्धा के बीच बालकों में अभिषेक, तुषार कुमार, अंकितपाल, शिवम कुमार, पुष्पित काम्बोज और प्रणव गुप्ता का चयन किया गया। बालिकाओं में मीनाक्षी, संगम, प्राची पंवार, बरखा गंगोलिया, पायल प्रजेश, तेजस्वी नैन, रिकिता चयन कराने में सफल रही। निर्णायकों में जिला उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, विवेक गर्ग, सोनू सिंह, प्रदीप कुमार, आयुषी गुप्ता, किरण गौतम, शिवानी कर्णवाल शामिल रहीं। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुुभकामनाएं दी। इस मौके पर हर्षित वर्मा, हर्ष अग्रवाल और विक्रांत काम्बोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वुशू में तीसरे स्थान पर रहा सहारनपुर
सहारनपुर। आगरा में आयोजित ताज विंटर कप वुशू प्रतियोगिता में सहारनपुर तीसरे स्थान पर रहा है। प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते। कोच सोनवीर सिंह के अनुसार पदक विजेताओं में अभिनंदन चौधरी, रिद्धिका भारद्वाज, कुनाल चौहान, मोहम्मद आजम, आरजू, शिवानी, विक्रम, अफजल, आर्यन और मोहित कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें