फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट करके भाग रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बदमाश का उपचार करते चिकित्सक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। किसान से बीस हजार रुपये की नगदी लूट कर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों में एक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने बदमाश से लूटी गई नगदी, बाइक और तमंचा बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तीतरो सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि बुधवार की दुपहर गांव तबर्रकपुर निवासी भगवान सिंह पुत्र राजितराम से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए बीस हजार रुपये की नगदी लूट ली। पीड़ित की सूचना के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया । इसी दौरान राधा स्वामी आश्रम के पीछे वाले रास्ते पर बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश को जा लगी। इससे वह बाइक सहित गिर गया। बाइक गिरते ही बदमाश का दूसरा साथी खेतों के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की तो उसने अपना नाम कंवर पुत्र उमरदीन निवासी हथछोया थाना झिंझाना जनपद शामली बताया। उसके पास से पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई बाइक, एक तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस और लूट के बीस हजार रुपये बरामद किए हैं। बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। सतेंद्र राय ने बताया कि बदमाश के फरार हुए साथी की तलाश की जा रही है। टीम में एसआई मकेश दिनकर, सिपाही प्रदीप कुमार, मनूज कुमार, अनिल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें