फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मंडलायुक्त ने दिए आदेश, ओवरलोड वाहनों पर हो कड़ी कार्रवाई

Sun, 30 Nov 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सोना सैयद माजरा गांव में एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार की तरफ से ओवरलोड वाहनों को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। मंडलायुक्त ने आदेश दिए हैं कि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी हालत में ओवरलोड वाहन न चलने पाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त की तरफ से दिए आदेशों में कहा गया कि ओवरलोड वाहन अक्सर हादसे का कारण बनते हैं। वह अपने साथ-साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डालते हैं। इन पर लगाम कसना बेहद जरूरी है। पुलिस-प्रशासन आपस में सामंजस्य बैठाकर इन पर निगरानी करें। ओवरलोड वाहनों को किसी भी चेकपोस्ट से न निकलने दिया जाए। उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके अलावा ओवरलोड वाहन के मालिक को भी कार्रवाई के दायरे में लाया जाए, जिससे दोबारा ऐसी गलती न हो।
मंडलायुक्त ने बताया कि खासकर रात के समय निकलने वाले खनिज सामग्री के वाहनों पर विशेष निगरानी की जाए। इसके अलावा गन्ने के ट्रक और ट्रॉले की भी ओवरलोड को लेकर शिकायतें मिलती है। गन्ने का सीजन चल रहा है। इन पर भी कार्रवाई की जाए। बता दें, कि शुक्रवार को गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में बजरी से भरा डंपर कार पर पलट गया था। इसमें कार सवार सात लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें