फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला और क्षेत्र पंचायत के लिए होंगी अलग-अलग मतपेटियां

Sun, 04 Oct 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए इस बार होने वाले मतदान में अलग-अलग मतपेटियों का इस्तेमाल किया जाएगा। हर पोलिंग बूथ पर दो-दो मतपेटी रखी जाएंगी। इनमें गुलाबी रंग वाली एक मतपेटी जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार को वोट देने के लिए होगी, जबकि नीले रंग वाली दूसरी मतपेटी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार के लिए। मतगणना में सुविधा के लिए इस बार यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में अब तक एक पोलिंग बूथ पर एक ही मतपेटी का इस्तेमाल होता रहा है। जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य वाले उम्मीदवारों के लिए मतदाता एक ही मतपेटी में वोट डालते थे। लेकिन, इस व्यवस्था में असली दिक्कत तब शुरू होती थी जब मतगणना के समय अलग-अलग पदों के मतपत्रों को छांटकर अलग करना पड़ता था। इस बार यह व्यवस्था बदलने से मतगणना का कार्य आसान हो जाएगा। हालांकि दो मतपेटियों के सिस्टम से मतदाताओं को पोलिंग में कुछ अतिरिक्त समय जरूर लगेगा।

दूसरे चरण के नामांकन पत्रों की जांच शुरू
सहारनपुर। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए देवबंद, रामपुर मनिहारान और नानौता ब्लॉक के 11 वार्डों पर दूसरे चरण के लिए किए गए नामांकनों की जांच शुरू हो गई है। इन वार्डों पर कुल 144 उम्मीदवारों ने नामांकन किए हैं। रविवार को अवकाश के बावजूद इनकी जांच शुरू हो गई और आपत्तियां भी ली गईं।
विज्ञापन


बिना अनुमति प्रचार वालों को जारी होंगे नोटिस
- कलक्ट्रेट परिसर से लेकर बाहर ब्लॉकों में बिना निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के गाड़ियों पर प्रचार सामग्री लगाकर चलने वाले उम्मीदवारों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके लिए रविवार को कलक्ट्रेट में कुछ वाहनों की वीडियोग्राफी कराई गई है। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी सफदर अली का कहना है कि प्रचार सामग्री चस्पा कर गाड़ी का इस्तेमाल करने से पहले अनुमति लेना आवश्यक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें