- इंफ्लुएंजा के अलर्ट के बीच पशुपालन विभाग ने गठित की टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एच5एन1एविएन इंफ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) के संबंध में जिला अलर्ट पर है। पशु पालन विभाग ने हर तहसील में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) तैनात की है। इसके अलावा उत्तराखंड से आने वाले कुक्कुट उत्पक्न पर भी प्रतिबंध लगाया है।
उत्तराखंड और रामपुर जिले में इंफ्लुएंजा के संबंध में अलर्ट जारी किया गया है। सहारनपुर उत्तराखंड से लगता जिला है। ऐसे में प्रशासन से लेकर पशु पालन विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। जिले में पांच तहसील हैं सभी तहसीलों में टीम तैनात की गई है। हर टीम में पांच सदस्य हैं। इनमें एक डॉक्टर, दो हैंडलर और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल है। सोमवार को जिलाधिकारी ने टास्क फोर्स की बैठक में भी विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं।
इसी को देखते हुए पशु पालन विभाग कुक्कुट पालकों से संपर्क स्थापित कर रहा है। इसके अलावा एहतियात बरते हुए सभी पशु चिकित्सालयों पर पीपीपी किट, क्रायोजैनिक बॉक्स, दवाई और पर्याप्त मात्रा में एन-95 मास्क भेजे गए हैं। विभाग बाजार और कुक्कुट पालन केंद्रों पर निरीक्षण भी कर रहा है।
- यह है एच1एन1 एविएन इंफ्लुएंजा के लक्षण
- अचानक तेज बुखार
- खांसी
- गले में खराश, गले में दर्द या जलन
- मांसपेशियों में दर्द- शरीर में दर्द और थकान
- तेज सिरदर्द
- अत्यधिक थकान और कमजोरी
- नाक बहना या बंद होना
- वर्जन
एच5एन1 एविएन इंफ्लुएंजा को लेकर विभाग अलर्ट पर है। सभी तहसीलों में आरआरटी टीम तैनात की गई है। कुक्कुट पालकों से भी संपर्क किया जा रहा है। पशु चिकित्सालयों में आवश्यक दवाए और किट आदि पर्याप्त मात्रा उपलब्ध हैं। घबराने की बात नहीं है। सभी गाइडलाइन का पालन करें। - डॉ. एमपी सिंह गौर, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी
दीपक