फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिचड़ी का प्रसाद बांटा, सहभोज कर दिया समरसता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना/नानौता/छुटमलपुर/अंबेहटा (सहारनपुर)। मकर संक्रांति के पर्व पर जिले में धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सहभोज का आयोजन कर समरसता का संदेश दिया।
विज्ञापन

चिलकाना के सुलतानपुर में श्री सत्संग मंगल के तत्वावधान में बाजार वाले शिव मंदिर में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में शिवनंदन शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान, डॉ. हुकुम सिंह सैनी, चौ. तेजपाल सिंह, आशु सैनी, निशांक जैन, देवेंद्र शर्मा, सुमन सैनी, डॉ. कुलदीप चौधरी, राजकुमार सैनी, रामपाल सैनी आदि रहे। उधर, सीएचसी के समीप लाजपत उर्फ काला पंजाबी द्वारा आयोजित भंडारे में मीठे चावल का प्रसाद वितरित किया गया। यहां जयपाल सैनी, सचिन, मनदीप सैनी, आदेश सैनी आदि रहे।
नानौता में मकर संक्रांति के अवसर पर क्षेत्र के सेक्टर पांडु खेड़ी के गांव चोरा में बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भूमि विकास बैंक नानौता के चेयरमैन अजीत सिंह राणा, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, सेक्टर प्रभारी राजसिंह, रामपाल सिंह, संजय कोरी, यशपाल सिंह, सितम फौजी रहे। ग्राम टिकरौल में सहभोज कार्यक्रम में डॉ. एनसी शर्मा, चौधरी बृजपाल सिंह, उपेंद्र चौधरी, मुकेश चौधरी रहे।
विज्ञापन

छुटमलपुर में अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर खिचड़ी वितरित की गई। अध्यक्ष पंकज गर्ग, विशाल बंसल, नीरज गर्ग, आदित्य गोयल, भीम सेन, नीरज गोयल, मनोज गुप्ता, नवदीप गोयल, राहुल गोयल आदि रहे। वैदिक शिव सत्संग मंदिर में कंवरपाल राठी, दिनेश शर्मा, ऋषिपाल धीमान, राजेश शर्मा, सुरेंद्र गोयल, मुनीष बंसल, मनोज बंसल, प्रमोद शर्मा, अनिल गोयल आदि ने खिचड़ी बांटी। हिंदू जागरण मंच महानगर सहारनपुर के तत्वावधान में ग्राम घुन्ना में समरसता दिवस व सहभोज पर्व मनाया गया। मंच मेरठ प्रांत के संपर्क प्रमुख ठा. सूर्यकांत सिंह ने कहा कि समाज को जातिवाद से आगे बढ़कर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ओर बढ़ाना होगा। प्रदीप ठाकुर, दीपक कश्यप, रजत गोयल, अपनेश चौहान, हर्ष डाबर, बीर सिंह, अश्विनी शर्मा, अभिषेक राणा, महंत मदन दास, कंवरपाल, शेर सिंह आदि रहे।
अंबेहटा मेन बाजार में स्थित आर्य समाज मंदिर के बाहर खिचड़ी का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आलोक मित्तल, कुलदीप मित्तल, अनवेष गर्ग, संजय मित्तल, बिजेंद्र कश्यप, जंगा, यशपाल, प्रवेश गर्ग, मनोज आर्य, दिनेश कुमार रहे।

सुलतानपुर में मकर संक्रांति पर प्रसाद वितरित करते लोग- फोटो : SAHARANPUR

नानौता में सहभोज के दौरान खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करते भाजपाई- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें