फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वोकल फॉर लोकल के तहत आयोजित ओडीओपी उत्पाद और हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी रविवार को संपन्न हुई। यहां जनप्रतिनिधियों ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित 50 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। साथ ही उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 12 व्यक्तियों को 2.55 करोड़ रुपये के चेक सौंपे।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री जसवंत सैनी एवं ब्रिजेश सिंह, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी आदि ने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में अन्य जनपदों के उत्पादों के 50 स्टाल लगाए गए थे। इनमें वुडेन हैंडीक्राफ्ट, आचार-मुरब्बा, हौजरी, खिलौने, बैंक, खादी ग्रामोद्योग के माटी कला का स्टाल, बागवानी, जरी जरोदजी आदि के स्टॉल शामिल हैं। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, महापौर संजीव वालिया, विधायक किरत सिंह, राजीव गुंबर एवं देवेंद्र निम, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, आरएसएस के विभाग संघ संचालक राकेश वीर, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, नरेश सैनी एवं महिपाल सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, सहायक आयुक्त उद्योग ज्योति त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें