फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छेड़छाड़ से परेशान होकर किशोरी ने फंदे पर लटककर दी जान

Tue, 24 Mar 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मल्हीपुर रोड पर एक कॉलोनी में छेड़छाड़ से परेशान होकर किशोरी ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। पिता का आरोप है कि एक गांव निवासी युवक काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। इसके साथ ही वीडियो वायरल करने की भी धमकी दे रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र में मल्हीपुर रोड पर शिवपुरी कॉलोनी में 16 वर्षीय किशोरी ने रविवार देर रात कमरे में छत के पंखे से चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर कुछ भी हलचल नहीं हुई। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। किशोरी फंदे से लटकी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा।
मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि मल्हीपुर रोड निवासी एक युवक उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोप है कि युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में थी। किशोरी की अपनी बड़ी बहन से भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह और अधिक तनाव में आ गई थी। इस मामले में पुलिस हर बिंदुओं पर जांच में जुटी है। हालांकि, अभी तक परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

-
मृतका के परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


- व्योम बिंदल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें