फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियां देख नाराज हुए डीआरएम

Mon, 27 Nov 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीआरएम अंबाला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में सहारनपुर-मुरादाबाद अप लाइन के ट्रैक को बदलने का काम रविवार को करीब तीन घंटे चला। डीआरएम अंबाला दिनेश चंद शर्मा ट्रैक बदलने के काम को देखने के लिए सहारनपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन के साथ ही खानआलमपुरा यार्ड का भी निरीक्षण किया। खामियां देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अतिशीघ्र सुधार करने के निर्देश स्थानीय रेलवे अधिकारियों को दिए।

सहारनपुर-मुरादाबाद ट्रैक की मियाद पूरी हो चुकी थी। इस ट्रैक पर कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी थीं। ऐसे में ट्रैक बदलने के लिए सहारनपुर-मुरादाबाद लाइन पर रविवार को ब्लॉक लिया गया था। जो पौने 12 बजे से दोपहर ढाई बजे तक रहा।
विज्ञापन


इस अंतराल में लाइन के बड़े हिस्से को बदला गया। डीआरएम सुबह साढ़े दस बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने लाइन को देखने के साथ ही स्टेशन के प्लेट फॉर्म संख्या चार, पांच और छह का निरीक्षण किया।

इसके बाद वह वह गार्ड लॉबी पहुंचे, जहां गार्ड्स का ड्यूटी रजिस्टर चेक किया। इसके बाद वह खानआलमपुरा यार्ड पहुंचे। वहां सीवाईएम बिल्डिंग देखी, जो जर्जर हो चुकी है। डीआरएम ने बिल्डिंग के नवीनीकरण के निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिए।

इसके बाद वह पुन: स्टेशन पहुंचे। डीआरएम के स्टेशन पर रहने तक एक ओर जहां रेलवे अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति रही, वहीं स्टेशन की साफ सफाई व्यवस्था भी चौबंद रही। दोपहर करीब तीन बजे वह अंबाला के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें