बाल क्रीड़ा और स्काउट गाइड में बच्चों ने दिखाया दमखम
रामपुर मनिहारान। एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा एवं स्काउट गाइड प्रतियोगिता में क्षेत्र के 40 विद्यालयों की टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
देवबंद रोड पर स्थित बीआरसी कार्यालय के पास ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा एवं स्काउड गाइड प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें क्षेत्र के 40 प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 447 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, जिला बेसिक अधिकारी रामेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार गौड़ ने संयुक्त रूप किया। प्रतियोगिता में पीटी, स्काउड एवं गाइड, खो खो, दौड़, कबड्डी, समूह गान, योगा आदि खेलों में विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजयी रहे प्रतिभागियों को बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार गौड़ ने मैडल देकर पुरस्कृत किया।
इस मौके पर रामपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जसबीर चौधरी, विनोद कुमार, नकुल चौधरी, माला वर्मा, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार, अब्दुल सत्तार, अशोक कुमार, तेजपाल सिंह, मोहित राणा, अंजू रानी, राहुल जैन, राजबीर सिंह, राजेंद्र कुमार, राजकुमार, कुलबीर सिंह, नीरज दुआ आदि मौजूद रहे।