फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी मुक्त भारत अभियान से होगा ग्राम पंचायतों का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छत भारत मिशन के तहत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला पंचायत राज विभाग जनपद की 887 ग्राम पंचायतों में गंदगी मुक्त भारत अभियान चलाएगा। इसके तहत रोजाना अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। कोरोना महामारी को देखते हुए ई- कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन

सोमवार से शुरू होने वाले कार्यक्रम 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक चलेंगे। इसके तहत ग्राम पंचायतों में साफ सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक को डिस्पोजल करने के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में ई चौपाल का आयोजन होगा। इसमें जनपद की सभी 887 ग्राम पंचायतों के प्रधान भाग लेंगे। सामुदायिक भवनों की साफ सफाई और रंग रोगन भी होगा। गांवों में दीवारों पर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाली पेंटिंग बनाई जाएगी और छात्र-छात्राओं को शामिल कर निबंध प्रतियोगिता होगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सार्वजनिकं स्थानों, धार्मिक स्थलों को सैनिटाइज भी किया जाएगा। कोरोना महामारी को देखते हुए सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखना होगा। इसको लेकर जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह और जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
अलग-अलग दिनों में होंगे यह कार्यक्रम
जिलाधिकारी द्वारा ई-चौपाल आयोजित की जाएगी, इसमें ग्राम प्रधानों को जागरूक किया जाएगा।
ग्राम प्रधानों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र कराकर उनका डिस्टपोल कराया जाएगा।
गांवों में सफाई के लिए श्रमदान और पौधरोपण किया जाएगा।
कक्षा छह से आठ तक छात्रों की ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता होगी।
कक्षा नौ से 12 तक गंदगी मुक्त भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता होगी।
स्वतंत्रता दिवस पर ओडीएफ प्लास ग्राम पंचायतों की घोषणा होगी।
गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले भर पूरे सप्ताह अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत शासन की गाइड लाइन के हिसाब से रोजाना अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। - प्रणय सिंह, सीडीओ सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें