फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स का कार्य बहिष्कार

Mon, 22 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का चल रहा कार्य बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


सोमवार को विकास भवन स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग परिसर में आयोजित गेट मीटिंग में महासंघ के समस्त घटकों ने भागीदारी की। संघर्ष समिति के चेयरमैन सीपी सिंह ने कहा कि 4800 ग्रेड-पे की मांग नई नहीं है।

पंजाब में जूनियर इंजीनियरों को 10400 से 34000 और ग्रेड-पे 4800 प्रारंभिक वेतनमान है। उत्तराखंड में भी लगभग यही स्थिति है। क्योंकि वहां चार वर्ष की सेवा पर उप सहायक अभियंता पद सृजित किया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश में जेई को यह वेतनमान 10 वर्ष पश्चात प्राप्त होता है।
विज्ञापन


कार्य बहिष्कार के चलते विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति प्रभावित हो रही है। इस दौरान  नेत्रपाल सिंह, एके माथुर, एसके गर्ग, एके शर्मा, उमेशचंद शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन रामकुमार सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें