सहारनपुर। महानगर में श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पूरब पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। रागी जत्थों ने गुरबाणी पाठ से संगत को निहाल कर दिया। कीर्तन दरबार में लोगों ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह छह से दोपहर तीन बजे तक किया गया। सर्व प्रथम प्रभातफेरी का स्वागत हुआ। इसके बाद रागी जत्थों में पटियाला से आए अलंकार सिंह, देहरादून से दिनेश सिंह, कथा वाचक कुलदीप सिंह, हैड ग्रंथी वीर सिंह, जतिंदर सिंह, परमजीत सिंह, राजबीर सिंह ने गुरबाणी पाठ से संगत को निहाल कर दिया। इसके साथ ही लंगर में प्रसाद वितरित किया गया। दरबार के संपन्न होने पर सभा के प्रधान सरदार जसबीर सिंह बग्गा ने सभी को बधाई देेेते हुए आभार जताया।
इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के प्रदेेश अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बग्गा, हरेंद्र सिंह चड्ढा, सरदार भूपेेंद्र सिंह, आईपी सिंह, प्रभजोत सिंह, सतविंद्र सिंह माकन, हरजस बग्गा, रनजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह कालड़ा, गुरमीत सिंह, प्रमिंद्र सिंह, तजिंद्र सिंह, डॉ. एमपी सिंह चावला, अमरप्रीत सिंह, पवनप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, डॉ. चरनजीत सिंह मौजूद रहे। उधर, नुमाइश कैंप स्थित पंजाबी गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में रागी जत्थों में परमजीत सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इससे पूर्व क्षेत्र में श्रद्धा भाव से प्रभातफेरी निकाली गई।
इस दौरान तजिंदर सिंह, सरदार धीरेंद्र सिंह, सरदार दीपक सिंह, अमनदीप सिंह, करनैल सिंह, हरजीत सिंह, प्रिंस, अनेश, सिमर, महेंद्र सिंह, निरमल सिंह मौजूद रहे।
गुरू सिंघ सभा गुरूद्घारा में गुरू गोवरैन्द सिंह जी के प्रकाश पुरब पर लगे रक्तदान शिविर में रक्तद?- फोटो : SAHARANPUR
नुमाईश कैंप में गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पुरब पर सजा दरबार- फोटो : SAHARANPUR
गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पुरब पर शब्द कीर्तन करती संगत- फोटो : SAHARANPUR
गुरू सिंघ सभा गुरूद्घारा में गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पुरब पर शब्द कीर्तन करते रागी जत्थे- फोटो : SAHARANPUR