सहारनपुर। जिले में सोमवार की रात में रामलीला में धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद और सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान लक्ष्मण परशुराम संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
गागलहेड़ी में रामलीला मंचन के चौथे दिन सीता स्वयंवर, शिव धनुष तोड़ने, लक्ष्मण परशुराम संवाद, राम विवाह की लीला का मनोहारी मंचन किया गया। सब्जी मंडी में आयोजित श्री रामलीला के चौथे दिन मंचन के शुरू में राजा जनक के दरबार में सीता स्वयंवर का दृश्य दिखाया। श्री राम शिव धनुष को तोड़ते हैं। शिव धनुष के टूटते ही जहां जयश्रीराम के उद्घोष से पंडाल गूंज उठा। वहीं जानकारी मिलने पर परशुराम की गर्जना से रामलीला मैदान में सन्नाटा पसर गया। परशुराम-लक्ष्मण संवाद काफी सराहे गए। कमेटी अध्यक्ष मोहनलाल मेंहदीरत्ता, अरविंद गुप्ता, राजेश कपिल, महेंद्र धीमान, सुशांत, जसबीर यादव, जावेद राणा, वत्सल गुप्ता, आयुष गुप्ता रहे।
बड़गांव में मानव क्लब कल्याण कमेटी के तत्वावधान में चल रही श्री राम लीला मंचन में भगवान राम ने ताड़का का वध कर ऋषि-मुनियों को उसके अत्याचारों से मुक्त कराया। राम का अभिनय आशू, लक्ष्मण का अभिनय डब्बू , जनक के अभिनय में शुभम और विश्वामित्र का अभिनय मधुसूदन शर्मा ने किया। जिला पंचायत सदस्य अरविंद राणा ने दीप जलाकर किया। कमेटी अध्यक्ष रिषीपाल सिंह राणा, मुकेश राणा, संजय, मांगेराम, निक्की शर्मा आदि रहे।
रामपुर मनिहारान में श्री सनातनधर्म सभा के तत्वावधान के चल रही रामलीला के दूसरे दिन मात पिता भक्त श्रवण कुमार लीला का मंचन किया। गंगोह की रामलीला में भगवान राम के चरित्र को अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया। शिव चौंक स्थित रामलीला भवन व सराय पट्टी स्थित रामलीला भवन में राम व सीता के जन्म पर खुशियां मनाई । दर्शकों ने वेदवती-रावण संवाद को सराहा। राम सहित चारों भाइयों के जन्म पर महाराजा दशरथ के दरबार में बधाई देने वालों का भी तांता लगा रहा। दशरथ के रूप में रमेश मित्तल, वेदवती के रूप में अनुज, रावण के रूप में नीरज पाहुजा, मामा मारीच के रुप में सुशील मित्तल ने शानदार अभिनय किया।
सरसावा के वीरसेवा मंदिर में चल रहे रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन प्रभु श्री राम तथा लक्ष्मण ने राक्षसी ताड़का का वध कर ऋषि-मुनियों के साथ प्रजा को राक्षसों के उत्पात से मुक्ति दिलाई।
बिहारीगढ़ के अंबेडकर पार्क में चल रही रामलीला के तीसरे दिन राम और सीता जन्म की लीला का मंचन किया। कमेटी महामंत्री संजय सैनी, यशपाल प्रजापति, जयपाल सैनी, सुशील कुमार, डॉ. संजय सैनी, पंडित राजेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा रहे।
बिहारीगढ़ में श्रीरामलीला के मंच पर लीला मंचन का दृश्य- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर की रामलीला में माता पिता से आज्ञा लेते श्रवण कुमार- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह की रामलीला में वेदवती-रावण संवाद का दृश्य- फोटो : SAHARANPUR