फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: धनतेरस कल, पांच दिन के त्योहारों में 450 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर से लेकर देहात क्षेत्रों में धनतेरस और दिवाली की रौनक है। महानगर के बाजार देर रात तक ग्राहकों से गुलजार हैं। सराफा, बर्तन, वाहन, किराना से लेकर छोटी-छोटी दुकानों के व्यापारियों को अच्छी दिवाली की उम्मीद है। पांच दिनों के त्योहार पर करीब 450 करोड़ से अधिक के व्यापार की उम्मीद है।
विज्ञापन

छह नवंबर को धनतेरस, सात को छोटी दिवाली, आठ को दिवाली और नौ को सोमवती अमावस्या, दस को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भाई दूज का पर्व है। पांच दिनों के पर्व को लेकर बाजार में खासा उत्साह है। धनतेरस पर सराफा और कपड़ा कारोबार में खासी तेजी की उम्मीद है। 21 नवंबर से मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे। ऐसे में शादियों के सीजन को देखते हुए भी बाजार में खरीदारी की जा रही है।
सराफा कारोबारी गौतम शंकर सिंघल के मुताबिक इस वर्ष 30 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी के दामों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा किराना का नंबर दूसरा है। किराना सामान के थोक विक्रेता संदीप कुमार ने बताया कि त्योहार पर करीब सवा सौ करोड़ रुपये का कारोबार की उम्मीद है। इसमें मिठाई, नमकीन, रसोई का सामान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक कारोबार भी खासा चमक रहा है। इसमें भी 80 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। आतिशबाजी, कॉस्मेटिक, ड्राईफ्रूट्स, फुट वियर, सजावटी सामान में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कारोबारियों और व्यापारियों ने पर्व की तैयारी महीनों पहले ही शुरू कर दी थी। इसके अलावा वाहनों की डिलीवरी के लिए भी धनतेरस का इंतजार हो रहा है। लिंक रोड स्थित वाहन शो रूम के स्वामी शंकर कपिल ने बताया कि धनतेरस पर वाहन खरीदने को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
ग्राहक पहले से ही अपनी पसंद के मॉडल की बुकिंग करा रहे हैं, जिससे त्योहार पर वाहन घर ले जा सकें। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर इस वर्ष करीब 250 से अधिक दोपहिया वाहनों की बुकिंग है। इसी तरह 100 से अधिक कारों की डिलीवरी धनतेरस पर होगी। पश्चिमी एकता व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल वर्मा ने बताया कि दिवाली के पांच दिनों में करीब जिलेभर में 450 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें