फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व स्तरीय बनेगा देवबंद रेलवे स्टेशन : अश्विनी

विज्ञापन
देवबंद रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के डिजाइन का स्ट्रक्चर देखते रेलमंत्री अश्विनी वै? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देवबंद स्टेशन को विश्व स्तरीय श्रेणी का आधुनिक स्टेशन बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो कल्पनाएं हैं उसके अंतर्गत आज देश के करीब 200 रेलवे स्टेशनों को मॉडर्न करने का मास्टर प्लान बन रहा है। उसी में देवबंद रेलवे स्टेशन को भी जोड़ा गया है। रेल मंत्री ने कहा कि देवबंद रेलवे स्टेशन का नाम श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी के नाम पर रखे जाने पर राज्य सरकार से चर्चा करूंगा।
विज्ञापन

सोमवार को अपने दो दिवसीय जनपद दौरे पर आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने देवबंद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि देवबंद स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अभी बहुत सारी चर्चाएं हुई हैं। जैसे कि किस तरह प्लेटफार्म की लंबाई अधिक हो, पूरा प्लेटफार्म कवर होना चाहिए। देवबंद रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग को पवित्र तीर्थस्थल श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर की भावना को ध्यान में रखते हुए इसकी डिजाइन बनाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि देवबंद रेलवे स्टेशन का ऐसा भव्य निर्माण हो। यह काम अभी चालू है, लेकिन इस काम को एक अलग स्तर पर लेकर जाना है। हमारी जो सांस्कृतिक धरोहर श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी हैं, उनसे प्रेरणा लेकर स्टेशन की डिजाइन तैयार कराना है। देवबंद रेलवे स्टेशन का नाम श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी के नाम पर रखे जाने के सवाल पर केंद्रीय रेलमंत्री ने कहा कि इस विषय में राज्य सरकार से चर्चा करेंगे, लेकिन नाम से भी महत्वपूर्ण स्टेशन की डिजाइन कैसा हो और किस तरह वह अपनी संस्कृति से जुड़ी हो, इस पर काम को आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने रेलवे संबंधी पांच विषय रखे हैं, जिन पर एक-एक करके काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें