गंगोह (सहारनपुर)। पवित्र कंकराली सरोवर किनारे स्थित श्री बालाजी धाम में नववर्ष के प्रथम मंगलवार को परंपरागत रुप से विशेष कीर्तन एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली सहित अनेक राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री बालाजी महाराज का गुणगान करने के उपरांत श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन किए। महंत सुशील शर्मा के माध्यम से उन्हें बाबा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आशीर्वाद का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। बाबा का आशीर्वाद पाने वालों में पूर्व विधायक सुरेन्द्र कपिल, जिला पंचायत सदस्य चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, सभासद आशीष गर्ग, सभासद उषा गर्ग, नीरज अग्रवाल, दीपांशु गोयल, भाजपा नगराध्यक्ष दीपक गर्ग, भाजयुमो नेता अर्जुन राणा, प्रधान संजय कम्हेड़ा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष रमेशचंद गर्ग, प्रधान संजय शेरमऊ, कला निकेतन अध्यक्ष अरविन्द पंजाबी, गन्ना समिति चेयरमैन रिच्छपाल सिंह, एसपी करनाल केपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा, मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव शशांक गोयल आदि रहे। सेवादारों मुकेश गर्ग, सुनील ऐरन, अनुराग शर्मा, जयसिंह सैनी, प्रदीप गोयल, अनुज सिंघल, पवन गर्ग, अवनीश, विवेक गर्ग, सुनील अग्रवाल, मुकेश गोयल, आदेश नामदेव ,रोहित शर्मा राजेश कुमार, प्रदीप सिंघल, विजेन्द्र शर्मा, सुनील अग्रवाल, राजकुमार, विकल्प, सुनीता शर्मा, शिखा ऐरन, प्रखर, शशांक गोयल, अवनीश गर्ग, सागर भटनागर आदि का सहयोग रहा।