फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं भरी ट्राॅली पलटी

Sat, 13 Aug 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हादसे में घायल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के नागल में सड़कों पर तेज रफ्तार दौड़ लगा रही ट्रैक्टर ट्रालियां अब लोगों के लिए काल साबित हो रही है। शुक्रवार को नागल के बसेड़ा गांव के सामने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।
विज्ञापन


इसमें सवार करीब 15 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। देहात कोतवाली के गांव दतौली रांगड़ के कुछ लोग चाव लेकर बड़गांव के दल्हेड़ी गए हुए थे।

शुक्रवार को करीब साढ़े छह बजे शाम को नागल से पहले बसेड़ा गांव के सामने ट्राली पलट गई। बताया जाता है कि ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में थी और ब्रेकर से पहले चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे ट्रैक्टर और ट्राली  अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन


जब तक उस पर सवार लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ट्राॅली पलट गई। लोगों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने उधर दौड़ लगाई। अंधेरा होने के चलते कोई साधन नहीं मिल रहा था, ऐसे में ई-रिक्शा में घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

उधर, पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों में रविता पुत्री खलेल, अरविंद पुत्र प्रितम सिंह सहित अन्य लोग शामिल हैं। एसओ नागल ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें