फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री बालाजी के भजनों पर झूमे श्रद्घालु

विज्ञापन
हकीकत नगर में निकली बालाजी की प्रभातफैरी में शमिल श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को प्रभातफेरी निकाली गई, जिसका कई जगहों पर पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। भगवान श्रीराम और बालाजी महाराज के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्घालु झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह शास्त्रीनगर में तिलकराज के निवास से प्रभातफेरी का शुभारंभ धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने भगवान श्री बालाजी, महाराज, श्री प्रेतराज सरकार, श्री कोतवाल सरकार और भैरव बाबा के स्वरूप के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद प्रभातफेरी विभिन्न इलाकों से होते हुए न्यू भगत सिंह कॉलोनी में कृष्ण लालपुरी के निवास पर पहुंची, जहां पर प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। इससे पूर्व प्रभातफेरी का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। श्रद्धालु भगवान श्रीराम और बालाजी महाराज के जयकारे लगाने के साथ भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। इस मौके पर अतुल जोशी महाराज ने कहा कि जिस भक्त पर बालाजी महाराज अपनी कृपा बरसाते हैं, उस व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से बालाजी महाराज की आराधना करता है, तो उसका कल्याण होता है।
इस दौरान हरदेव सैनी, नितिन कपूर, राकेश किनरा, शिव कुमार गुप्ता, पार्षद सुधीर पंवार, अमित त्यागी, दीपक सहगल, मनोज वालिया, तपेश्वर दत्त, सुरेंद्र कुमार, सुभाष सैनी, रेणू विजन, रेखा वालिया, मोना जैन, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें