फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अधर में लटकी विकास प्राधिकरण की नई टाउनशिप

Fri, 07 Mar 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी नई टाउनशिप परियोजना अधर में लटक गई है। इसके लिए तीन गांवों की 52.20 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। कई किसानों ने जमीन देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

हालांकि बृहस्पतिवार को भी प्राधिकरण के अधिकारियों ने आपत्ति जताने वाले किसानों से वार्ता की। फिलहाल समाधान निकलता नहीं दिख रहा। सहमति नहीं बनने पर टाउनशिप के लिए नई भूमि की तलाश की जाएगी। दरअसल, सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने दिल्ली रोड पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक नई टाउनशिप विकसित करने की महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू कर रखी है। इसके लिए गांव चुनहैटी गाडा, सैदपुरा और बहलोलपुर की 52.20 हेक्टेयर भूमि को चिन्हित किया गया है। अधिग्रहीत भूमि पर किसानों को सर्किल रेट का चार गुणा मुआवजा दिया जाना है।
शासन से भूमि खरीद के लिए 75 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी हो चुकी है। भूमि अर्जन करने के लिए किसानों से सहमति बनाने की कवायद की गई। अब चिह्नित भूमि के मालिक कई किसानों ने भूमि देने से मना कर दिया है। इसके चलते नई टाउनशिप परियोजना अधर में लटक गई है। इस जगह पर नई टाउनशिप विकसित होगी या नहीं, इस पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें