फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, तीन बच्चों का था पिता

Thu, 30 Oct 2025 10:56 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

राज्जुपुर-गोपाली मार्ग पर बुधवार रात एक कार ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को मेरठ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक तीन बच्चों का पिता था।

विज्ञापन
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवबंद में राज्जुपुर-गोपाली मार्ग पर बुधवार रात करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा एक बैंक्वेट हॉल के समीप हुआ। हादसे में एक युव घायल हो गया लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई।

उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन

घायल युवक की पहचान बरला, जनपद मुजफ्फरनगर निवासी माजिद (32) के रूप में हुई। राहगीरों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

मजदूरी कर चलाता था परिवार
माजिद शादीशुदा था और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे के बाद परिवार पर संकट का साया छा गया।

कार चालक हिरासत में
इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के भाई साजिद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

हेलमेट पहने था युवक
हादसे के समय माजिद ने हेलमेट लगाया हुआ था, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि गंभीर चोटें लग गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें