फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालयों और तालाबों का होगा पूरा ब्यौरा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक शौचालयों और तालाबों का ब्योरा दर्ज होगा
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद की 884 ग्राम पंचायतों में बनाए जा रहे सामुदायिक शौचालयों और सुंदरीकरण से पहले तालाबों की जिओ टैगिंग होगी। इसके तहत शौचालयों और तालाबों का पूरा डाटा बेस तैयार कर दर्ज किया जाएगा। ताकि पता चल सके कि कब-कब क्या कार्य हुए और कितना सुधार हुआ है।
ग्राम पंचायतों को ओडीएफ करने की कवायद चल रही है। इसके तहत सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनाए जा रहे हैं। इनमें से 400 में शौचालय बनकर तैयार हो गए हैं। बाकी में कार्य मार्च से पहले पूरा कर लिया जाएगा। अब इन शौचालयों की जिओ टैगिंग की जाएगी, जिसके लिए जिला पंचायत राज विभाग ने काम शुरू कर दिया है। ग्राम पंचायत के साथ ही शौचालय में कब-कब क्या कार्य हुए और इसका डाटा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मनरेगा के तहत अब तालाबों का सुंदरीकरण होना है, लेकिन इस बार पहले तालाबों की जिओ टैगिंग होगी। क्योंकि, पूर्व में तालाब गोद दिए गए थे, लेकिन उनकी ज्यादातर तालाबों का सुंदरीकरण नहीं हो सका है। तालाबों पर पहले की तरह कब्जे हुए हैं। इसको लेकर दो दिन पूर्व अमर उजाला ने पड़ताल करते हुए समाचार भी प्रकाशित किया था, लेकिन अब एक-एक तालाब का पूरा ब्यौरा दर्ज करने के साथ ही सुंदरीकरण का कार्य होगा। कार्य से पूर्व और बाद के फोटो भी तालाबों के ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। ताकि किसी तरह की लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय हो सके। जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव ने बताया कि तालाबों और सामुदायिक शौचालयों की जिओ टैगिंग होगी और पूरा कार्यों का पूरा ब्यौरा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें