फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

288 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे उप मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 जुलाई को जनपद के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह 809.55 करोड़ रुपये लागत की 288 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इनमें नए मार्ग और सेतु निगम के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 जुलाई को पूर्वाह्न 11.40 बजे राजकीय वायुयान से सरसावा हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। वहां से वाया कार 11.55 बजे सर्किट हाउस में पहुंचकर सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम की 288 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद विभागीय कार्यों की समीक्षा होगी और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद किया जाएगा। अपराह्न करीब दो बजे वह सर्किट हाउस से वाया कार नानौता में पूर्व राज्यमंत्री विजय कश्यप के आवास पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद सवा तीन बजे ग्राम शाहबुद्दीनपुर से शाहपुर मार्ग पर गांगरो नदी पर बने सेतु का लोकार्पण किया जाएगा और फिर सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजन करेंगे।
विज्ञापन

इनका होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास
335.964 किमी लंबाई में स्वीकृत 126 कार्य हैं। इनकी स्वीकृत लागत 64.55 करोड़ रुपये हैं।
592.49 करोड़ रुपये की लागत से 487.466 किमी लंबाई के 137 नए मार्गों का शिलान्यास ।
42.60 करोड़ रुपये की लागत से 10 सेतु कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
109.90 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 15 सेतु निर्माण का शिलान्यास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें