फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढे़ चार करोड़ रुपये से संवरेगी देवबंद की सूरत

Thu, 23 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद पालिका की बोर्ड बैठक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद की नगर पालिका बोर्ड की बैठक में आदर्श नगर योजना तथा 14वें वित्त एवं राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से नगर में लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन


जिनमें जलापूर्ति व सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण और बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना शामिल है। बुधवार को पालिका भवन में चेयरमैन जहीर फात्मा की अध्यक्षता में बोर्ड सदस्यों की बैठक में एजेंडे में शामिल सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

दिसंबर 2016 से लेकर फरवरी 2017 तक की आय व्यय का विवरण स्वीकार किया गया। जिसमें वार्षिक बजट अनुमानित आय 35,72,12,000 व व्यय 35,54,00,00 शामिल रहा।

इस दौरान अप्रैल माह में आयोजित होने वाले श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला कमेटी का गठन भी किया गया। जिसमें सभासद शिवकुमार कंसल को मेला चेयरमैन चुना गया। 
विज्ञापन


 इनके अलावा तौफीक अहमद जग्गी, खेमकरण कश्यप, फैजान कुरैशी, जिशान उर्फ नजमी को सदस्य नियुक्त किया गया। नामित सदस्यों का निर्णय कमेटी को सौंपा गया है।

बैठक में नगर के विकास के लिए दो प्रतिशत स्टांप शुल्क, आदर्श नगर योजना व 14 वित्त एवं राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से साढ़े चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई।

बैठक में पूर्व विधायक माविया अली, विनय कुच्छल, मौ. राशिद, हारिस सैय्यद, मौ. आकिल, शाहिद हसन, हमीदा जमील, साजदा बेगम, सुधा गांधी, बिल्किस, फरीदा खानम, बालेंद्र सिंह, अब्दुल कय्यूम, मौ. उस्मान, अमजद इलाही, मुस्तफा सलमानी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें