एटीएस ने तलहा को तीन दिन रिमांड पर लिया था, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं अब तलहा के भारतीय दस्तावेज बनवाने और उसके संपर्क में रहे लोग भी एटीएस की रडार पर आ गए हैं।
उत्तर प्रदेश के देवबंद में बांग्लादेश निवासी तलहा तालुकदार बिन फारुक को तीन दिन की रिमांड पर लेकर एटीएस ने पूछताछ की, जिसमें एटीएस को कई अहम सुराग मिले हैं। आरोपी तलहा के संपर्क में रहे लोग एटीएस की रडार पर आ गए हैं, जिनसे एटीएस जल्द ही पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
बांग्लादेश के गांव बरगुआली थाना दाउदकंदी जिला कुम्मिला डिवीजन चटाग्राम निवासी तलहा तालुकदार बिन फारुक पुत्र फखरुज्जमा बीते पांच सालों से पहचान बदलकर देवबंद में रह रहा था। एटीएस ने 29 अप्रैल को उसे देवबंद के एक मदरसे से गिरफ्तार किया था।
इसके पास से बांग्लादेशी करेंसी, संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए थे, साथ ही उसके पास से मिले मोबाइल फोन कॉल डिटेल के आधार पर पता चला था कि आरोपी बांग्लादेश निवासी कई लोगों के संपर्क में था। एटीएस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।
अब एटीएस ने तलहा को तीन दिन रिमांड पर लिया था, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में तलहा ने एटीएस को कई अहम जानकारियां दी हैं। इसके बाद कई अन्य लोग भी एटीएस की रडार पर आ गए हैं, जिनसे एटीएस पूछताछ करने के साथ ही गिरफ्तार भी कर सकती है।
दस्तावेज बनाने वालों पर भी कार्रवाई तय
सूत्रों का कहना है कि तलहा के भारतीय दस्तावेज बनवाने लोग भी एटीएस की रडार पर आ गए हैं, जिन पर कार्रवाई होना तय है। इस बिंदु पर भी एटीएस को अहम सुबूत मिले हैं। वहीं, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि रिमांड के बाद तलहा को वापस जेल भेज दिया गया है। एटीएस की पूछताछ के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।