अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आरएसएस के घटक दल मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के विभाग संयोजक राव मुशर्रफ ने भी अपने आवास पर कार्यक्रम किया। इसमें उन्होंने श्रीराम जय राम, जय-जय राम का जाप किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।