फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: देवबंद में दिन निकलते ही हत्या, वाल्मीकि बस्ती में सुमित को चाकू से गोदा, आरोपी पड़ोसी राहुल गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2026 10:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के देवबंद में वाल्मीकि बस्ती निवासी 35 वर्षीय सुमित की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद हुई वारदात में आरोपी पड़ोसी राहुल को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
मौक पर देवबंद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के देवबंद में शनिवार सुबह दिन निकलते ही हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। नगर की वाल्मीकि बस्ती में मामूली कहासुनी के बाद 35 वर्षीय सुमित वाल्मीकि पर उसके पड़ोसी राहुल ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने युवक पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

विज्ञापन




आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनी तो मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायल सुमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या की वजह स्पष्ट हो सके।

विज्ञापन
Trending Videos

मामूली कहासुनी के बाद चाकू से किया हमला
वाल्मीकि बस्ती निवासी सुमित वाल्मीकि ढोल बजाने का काम करता था। शनिवार सुबह उसका अपने पड़ोसी राहुल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत में हुई कहासुनी देखते ही देखते बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान राहुल ने तैश में आकर सुमित पर चाकू से हमला कर दिया।

बताया गया है कि आरोपी ने सुमित के शरीर पर चाकू से कई वार किए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। अचानक हुई इस वारदात से आसपास के लोग घबरा गए। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।

अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सुमित को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मामले की जानकारी मिलने पर सीओ अमित सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

आरोपी राहुल गिरफ्तार, हत्या की वजह जानने के लिए पूछताछ
सीओ अमित सिंह ने बताया कि सुमित की हत्या के मामले में आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही हत्या की सही वजह का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद वाल्मीकि बस्ती में दहशत और सनसनी का माहौल है। घटना को लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें