फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आई लव मोहम्मद' विवाद: देवबंदी उलमा बोले-मोहम्मद साहब की तालीम को जिंदगी में उतारना ही असल मोहब्बत

Mon, 22 Sep 2025 06:38 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद

सार

देवबंद में मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि मोहम्मद साहब से सच्ची मोहब्बत का मतलब उनकी तालीम को जिंदगी में उतारना है। शहर में कई जगह आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगे।

 

विज्ञापन
पोस्टर विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद में रविवार को मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और उनसे मोहब्बत को लेकर खास संदेश दिया गया। शहर में कई स्थानों पर 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर और बैनर लगाए गए, जिनमें लोगों से मोहम्मद साहब की तालीम को अपनाने की अपील की गई।

मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि मोहम्मद साहब से असल मोहब्बत केवल जज़्बात में नहीं, बल्कि उनकी तालीम और उसूलों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने में है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को अपनाकर समाज में अमन, इंसाफ और भाईचारे को मजबूत करें।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सलावा विवाद में पुलिस पर पक्षपात का आरोप, नेताओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग

मौलाना असद कासमी ने कहा कि मोहम्मद साहब की तालीम इंसानियत को बेहतर बनाने का पैगाम देती है और यही पैगाम समाज को एकजुट करता है। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे अपने आचरण और व्यवहार में इन शिक्षाओं को उतारकर समाज को सही दिशा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें