फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अंबाला रोड पर बनाया जाए देवबंद जैसा फ्लाईओवर’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अंबाला रोड पर बनाया जाए देवबंद जैसा फ्लाईओवर’
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए योजना बनाई है। इसके तहत शहर में भारी वाहनों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए कमिश्नर को पत्र लिखकर सुझाव पेेश किए गए हैं। इनमें अंबाला रोड पर बड़ी नहर से घंटाघर होते हुए फ्लाईओवर बनाने का सुझाव है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि देवबंद की तर्ज पर यह फ्लाईओवर बनाया जाए। इससे शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी कम हो जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रित चावला सहित अन्य ट्रांसपोर्टरों की ओर से कहा गया है कि स्टार पेपर मिल मार्ग पर विश्वकर्मा चौक से टपरी तक भी फ्लाईओवर की जरूरत है। इसके साथ ही शहर में जगह-जगह अतिक्रमण के कारण जाम लगते रहते हैं। इसलिए लगातार अतिक्रमण पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट कारोबार के लिए अलग से टीपी नगर बनने के बावजूद शहर में भारी वाहनों का आवागमन बाधित होता रहा है। उन्होंने इन सुझाव पर अमल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें