इसमें बताया गया कि बसपा प्रत्याशी रहे माजिद अली के भाई केआरके ने 5 जून को एक्स पर बसपा सुप्रीमो मायावती के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी। जिससे बहुजन समाज की भावनाए आहत हुई हैं और समाज स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा है।
उन्होंने एसएसपी से प्रकरण का संज्ञान लेते हुए दलित समाज व उनकी नेता का सार्वजनिक रुप से अपमान करने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। ताकि समाज में बढ़ते रोष को रोका जा सके और यह देशव्यापी आंदोलन न बने।