देवबंद के जड़ौदा जट्ट गांव में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लोकनिर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके पिता राजकुमार रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक गुरुवार को देवबंद क्षेत्र के गांव जड़ौदा जट्ट पहुंचे। वह लोकनिर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के आवास पर गए, जहां उन्होंने उनके पिता राजकुमार रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
सुबह करीब 11 बजे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का काफिला गांव पहुंचा। उन्होंने राज्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और स्वर्गीय राजकुमार रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक देवेंद्र निम, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।