फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह के समय घना कोहरा और दोपहर में खिली धूप

विज्ञापन
सहारनपुर में कोहरे में जाते लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सुबह के समय घने कोहरे और शीत लहर के चलते सर्दी का सितम रहा, जबकि दोपहर में अच्छी धूप निकल आई, जिसने लोगों को राहत देने का काम किया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 और अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 30 से 40 मीटर रही। आलम यह था कि कोहरा हल्की बौछार की तरह बरस रहा था। कोहरे के साथ ही शीतलहर चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। लेकिन दोपहर करीब 12:30 बजे कोहरा छटना शुरू हुआ, जिसके बाद धूप निकल आई। चूंकि कोहरा आसमान में चढ़ा हुआ था। ऐसे में शाम चार बजे तक कभी छांव तो कभी धूप निकलती रही। थोड़ी देर ही की सही, धूप अच्छी निकलने की वजह से लोगों को राहत मिली। शाम पांच बजे के बाद फिर से सर्दी ने जोर पकड़ा और लोग अलाव सेकते दिखे। कोर्ट रोड, रेलवे स्टेशन के बाहर और जीपीओ रोड पर लोग अलाव पर हाथ सेकते नजर आए। बाजारों में भी ग्राहक उमड़े। अगले दो से तीन दिन भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें